Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut University : अयोध्या पर किताब खरीदने के सर्कुलर को लेकर राजनीति शुरू

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की वाईस चांसलर संगीता शुक्ला का एक सर्कुलर जारी हुआ है जो बड़े चर्चा का विषय बना हुआ है और जिसका राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं. जारी सर्कुलर में यूनिवर्सिटी से जुड़े कालेजों और दुसरे शैक्षणिक संस्थाओं से एक किताब खरीदने को कहा गया है जो अयोध्या परआधारित है. 

Also Read : Shahi Idgah Case: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को

इस किताब के लेखक कवि यतींद्र मिश्रा हैं और नाम है ‘अयोध्या – परंपरा, संस्कृति, विरासत’. एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार ऑनलाइन 6 हज़ार रूपये में मिल रही इस किताब को सभी कालेजों से खरीदकर अपनी लाइब्रेरी में रखने को कहा गया है ताकि स्टूडेंट्स इस किताब की सामग्री से लाभ उठा सकें। VC संगीता शुक्ल के मुताबिक उन्हें यह किताब नज़र आयी जिसमें अयोध्या से जुड़ी बहुत सी सामग्री और दुर्लभ तस्वीरें हैं, इसे कालेजों को ज़रूर खरीदना चाहिए. 

हालाँकि सर्कुलर में किताब खरीदने का कोई आदेश नहीं बल्कि सलाह है लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से इस सर्कुलर का विरोध किया गया है. समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के नेता अंशु मलिक ने कुलपति से अपना सर्कुलर वापस लेने की मांग की है, वहीँ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि इस तरह की किताबों को खरीदने की सलाह का सर्कुलर जारी करने से पहले VC को सोचना चाहिए।

Also Read : New Petition In Gyanvapi Case: इस्लाम में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाना हराम है, ज्ञानवापी केस में नयी याचिका

वहीँ मेरठ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा है कि VC की तरफ से सिर्फ एक सलाह है, किताब खरीदने का आदेश नहीं, अगर कालेजों को यह लगता है कि यह किताब उपयोगी है तो उसे खरीद सकते हैं वर्ण कोई ज़बरदस्ती नहीं। रजिस्ट्रार की सफाई अपनी तरफ मगर यह सभी को मालूम है कि VC की सलाह भी एक तरह से आदेश मानी जाती है.

Exit mobile version