Site icon Buziness Bytes Hindi

बिजी शेड्यूल: कार में कपडे बदल रही हैं जाह्नवी


बिजी शेड्यूल: कार में कपडे बदल रही हैं जाह्नवी

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘रूही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आज रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर पिछले कुछ समय से लगातार ‘रूही’ के प्रमोशन में व्यस्त नजर आई। इस दौरान अदाकारा कई एक से बढ़कर एक बेहतरीन ड्रेस में दिखाई दी। इसी बीच जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि ‘बिजी शेड्यूल के चलते कपड़े गाड़ी में ही बदलने पड़ रहे हैं।


जाह्नवी कपूर ने इसका सबूत देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिसमें अदाकारा सबसे नजरें चुराती गुपचुप गाड़ी में कपड़े बदलती दिखाई दी। जाह्नवी ने शेयर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है- ‘ये एक रिलेक्स्ड डे’ था। इस पोस्ट के साथ अदाकारा ने अपसाइड डाउन स्माइलिंग का भी इस्तेमाल किया है।

Exit mobile version