गिरावट के मामले में जोमैटो के शेयर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बिज़नेसगिरावट के मामले में जोमैटो के शेयर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Date:

व्यापार:- फूड डिलीवरी कम्पनी जोमैटो को इस बार काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कम्पनी के शेयर पिछले कई हफ्तों से लगातार गिरते जा रहे हैं। वही कल के बाजार की अगर बात करें तो जोमैटो के शेयर ने बाजार में गिरावट के मामले में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। कंपनी का शेयर प्राइस ऑल टाइम लो की स्थिति में चला गया है वही कल जोमैटो के शेयर 51.30 रुपये पर ट्रेंड कर रहे थे। इसके साथ ही कम्पनी के शेयर 10 फीसदी नीचे गिर गए हैं।

बन्द होते बाजार में कल जोमैटो के शेयरों में 1.15 रुपये का उछाल आया लेकिन फिर भी यह शेयर 7.58% की गिरावट के साथ 52.45 रुपये पर बंद हुआ। अगर हम जोमैटो के शेयर इश्यू प्राइस की बात करें तो यह 56% नीचे लुढ़क गया है। इस समय जोमैटो का 52 वीक हाई शेयर प्राइस 169.10 रुपये है। जोमैटो का शेयर 16 नवंबर 2021 यह रिकार्ड बनाया था। 
उस समय कंपनी का मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। वही जब जोमैटो पिछले साल मार्केट में लिस्ट हुआ था तब इसने दमदार एंट्री की थी और इसको मार्केट में फायदा भी हुआ था। लेकिन अब इस समय इसमे लगातार गिरावट हो रही है जो कम्पनी के लिए चिंता की बात है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...