अंबुजा सीमेंट को खरीदने के लिए क्या जी जान लगा देंगे अडानी

बिज़नेसअंबुजा सीमेंट को खरीदने के लिए क्या जी जान लगा देंगे अडानी

Date:

Business:- देश की सबसे चर्चित और बड़ी सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए दो बड़े भारतीय कारोबारियों बीच खींचतान जारी है। फाइनेंसियल टाइम की रिपोर्ट की माने तो जेएसडबल्यू ग्रुप इस डील के लिए करीब 7 बिलियन डॉलर की बोली लगाने वाला है।

इसी कड़ी में सज्जन जिंदल ने इस पर कहा कि इस डील के लिए 4.5 बिलियन डॉलर कंपनी की इक्विटी और 2.5 बिलियन डॉलर एक प्राइवेट इक्विटी पार्टनर की ओर से ऑफर किये जाएगे। लेकिन इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने प्राइवेट फर्म का नाम उजागर नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही अडानी ग्रुप के साथ भी होल्सिम ग्रुप की बातचीत आखिरी दौर में है। अडानी ग्रुप इसके लिए कितने बिलियन की बोली लगाने वाला है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि अडानी ग्रुप पिछले काफी समय से देश के सीमेंट कारोबार में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। 
बीते वर्ष जून 2021 में अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज ने शेयर बाज़ार को जानकारी दी थी कि कंपनी ने सीमेंट कारोबार में उतरने के लिए एक सहायक कंपनी का गठन किया है। पर अब कंपनी अम्बुजा को लेने की फिराक में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...