40 की उम्र में रिटायरमेंट के चलते मार्केट में ट्रेड किया फायर मेथड , जाने डीटेल्स

बिज़नेस40 की उम्र में रिटायरमेंट के चलते मार्केट में ट्रेड किया फायर...

Date:

बाजार;- आज के समय मे मार्केट में एक नया ट्रेंड रिटायरमेंट का आया है। लोग अब अपनी उम्र से पहले ही रिटायरमेंट ले रहे हैं और अपनी बाकी की लाइफ एन्जॉयमेंट में काट रहे हैं। आज के समय मे लोग 40 की उम्र में रिटायरमेंट ले रहे हैं और अपनी बाकी की लाइफ अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने में काट रहे हैं।
वही लोग अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर करने का विकल्प तैयार कर रहे हैं। जिसके चलते अब मार्केट में फायर (FIRE) मेथड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। फायर मेथड का अर्थ है कि फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली मतलब इसके द्वारा आप अपना फ्यूचर सिक्यूर करते हैं।
इस मेथड में जरिये लोगो के सामने उनके सालाना खर्च का 25 फीसदी बचाने का लक्ष्य रखा जाता है। अर्थात आप रिटायरमेंट के पहले वर्ष में 10 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी तो आपको 25 गुना यानी 2.5 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाना होगा।
फायर मेथड के तीन मुख्य मोड़ होते हैं। पहला बिना अपने मौजूदा लिविंग स्टैंडर्ड को बदले रिटायर होना। दूसरा अप्रोच रिटायरमेंट प्लानिंग के अपने लाइफस्टाल को कम से कम खर्चीला बनाना। तीसरा रिटायरमेंट में मिनिमम से थोड़ा अधिक बेहतर लाइफस्टाइल को मेनटेन रखा जाता है और इसके लिए बचत और पार्टटाइम वर्क जैसे विकल्प की स्ट्रैटेजी अपनाई जाती है।
फायर मेथड के तहत रिटायरमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले अपनी इनकम का 60 से 70 फीसदी बचत करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसके अलावा अपने खर्चों में कटौती कर अपनी सेविंग को बढ़ाना चाहिए और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लोगो को निवेश से जुड़े विकल्प अपनाने चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अपना पैसा इंवेसमेन्ट करना चाहिए और अपना ज्यादा से ज्यादा पैसा बचा कर रखना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related