बाजर:- वित्त वर्ष 2021 – 2022 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को खूब मुनाफा हुआ है। इस सरकारी बैंक का मुनाफा आज दोगुना उछाल लगाकर 355 रुपये पहुंच गया है। वही अगर हम इसकी चौथी तिमाही में प्राप्त इसके मुनाफे की बात करे तो बैंक को 165.23 करोंड रुपये का लाभ प्राप्त हुआ था।
वही आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का बाजार कल की अपेक्षा 2 फीसदी बढ़त के साथ बन्द हुआ है। 2 फीसदी की तेजी से इसकी कीमत 18.15 रुपये है। वही अगर हम इसकी वित्त वर्ष की तिमाही 2021 – 2022 की तुलना 2020- 2021 से करें तो यह घटकर 3,948.48 करोड़ रुपये रह गई, जो वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,334.98 करोड़ रुपये थी।
सूत्रों का कहना है कि बैंक का मुनाफा बढ़ने का मुख्य कारण फसे कर्ज में कमी रही है। वही बैंक की कुल आय बीते वित्त वर्ष में उछाल मारकर 15,672.17 करोड़ रुपये पहुंची है। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14,497.56 करोड़ रुपये थी।

