Business:- आज बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में बिकवाली देंखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हुआ है। सेंसेक्स आज बाजार खुलते ही 757 अंक टूट कर 53331 पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 213 अंक टूटकर 15954 पर ट्रेंड कर रही है। मार्केट में इस गिरावट ने हलचल मचा दी है और निवेशकों के चेहरे उतर गए हैं।
हैवीवेट बिकवाली के चलते आज सेंसेक्स के 30 शेयर में से 29 लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं। आज के सबसे खराब शेयर की बात करें तो उनकी लिस्ट में Bajaj ट्विंस HDFC Bank , M&M, TATASTEEL और DRREDDY ट्रेंड पर है।
वही अगर हम ग्लोबल संकेत की बात करें तो आज ऐशियाई बाजार में अंत तक गिरावट के आसार दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि मार्केट में आज भारी टूट देंखने को मिल सकती है। इन सभी के बीच ब्रेंट क्रूड में थोड़ी नरमी दिखाई दे रही है यह आज के मार्केट में 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. जबकि अमेरिकी क्रूड भी 106 डॉलर प्रति बैरल पर है।

