नए शिखर से फिसला शेयर बाजार

बिज़नेसनए शिखर से फिसला शेयर बाजार

Date:


नए शिखर से फिसला शेयर बाजार

मुंबई: एक कारोबारी दिन पहले प्रमुख स्टॉक एक्सेंज BSE Sensex और Nifty50 रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए थे. हालांकि आज 8 जून को कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,428.72 प्वाइंट पर खुला था और 52,432.43 प्वाइंट तक पहुंचा था. सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.10 फीसदी यानी 52.94 प्वाइंट की गिरावट के साथ 52,275.57 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 14 स्टॉक्स में खरीदारी रही और वे बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 16 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही. फाइनेंशियल और मेटल्स में बिकवाली के चलते दबाव बना, वहीं आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला.

निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.07 फीसदी यानी 11.55 प्वाइंट की गिरावट के साथ 15,740.10 पर बंद हुआ. निफ्टी पर टाटा मोटर्स, टेकएम और भारती एयरटेल समेत 27 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 22 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए और 1 स्टॉक के भाव में कोई बदलाव नहीं रहा. सेक्टरल इंडिसेज की बात करें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फॉर्मा गिरावट के साथ बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स पर आज के कारोबारी दिन में सबसे अधिक खरीदारी टेकएम के शेयरों में दिखी. टेकएम 2.53 फीसदी की तेजी के साथ 1058.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ. टेकएम के बाद भारती एयरटेल और एचसीएल टेक में सबसे अधिक खरीदारी रही. भारती एयरटेल 1.91फीसदी की तेजी के साथ 546.80 रुपये और एचसीएलटेक 1.83फीसदी की तेजी के साथ 967.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...