सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार पांचवें दिन बिकवाली

बिज़नेससेंसेक्स और निफ्टी में लगातार पांचवें दिन बिकवाली

Date:


सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार पांचवें दिन बिकवाली

मुंबई: वैश्विक स्तर पर सभी मुख्य सूचकांकों में दर्ज की गई वृद्धि के बावजूद इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, बैंकिंग समेत हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से घरेलू स्तर पर गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र पर गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले सप्ताह शुक्रवार से ही गिरावट जारी है।

सेंसेक्स जहां 585.10 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 49,216.52 अंक पर बंद हुआ वही और निफ़्टी भी 163.45 अंक लुढ़क कर 14,557.85 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स में हांलाकि बढ़ोतरी देखी गई और गत दिवस के मुकाबले बीएसई का सेंसेक्स 360 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134 अंकों की उछाल के साथ खुला। सत्र के दौरान इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, बैंकिंग समेत हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निफ़्टी लगातार पांचवें कारोबारी दिवस पर गिरावट के साथ बंद हुए।

इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में भी भारी बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 1.33 प्रतिशत घटकर 20 हजार से नीचे आते हुए 19,776.71 अंक पर तथा स्मॉलकैप 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,386.16 अंक पर रहा।

इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी समूह की कंपनियों में जहां सर्वाधिक 801.82 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वही बैंकिंग में 466.08 अंक और हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में 377.83 अंक की बड़ी गिरावट हुई। बैंकिंग और हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में इससे पिछले कारोबारी दिवस पर भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...