रिवोल्ट मोटर्स ने दो ही घंटे में बेच डाली 50 करोड़ रुपये की बाइक

बिज़नेसरिवोल्ट मोटर्स ने दो ही घंटे में बेच डाली 50 करोड़ रुपये...

Date:


रिवोल्ट मोटर्स ने दो ही घंटे में बेच डाली 50 करोड़ रुपये की बाइक

रिवोल्ट मोटर्स ने 50 करोड़ रुपये की बाइक दो ही घंटे में बेच डाली. दोपहर 12 बजे जब बुकिंग खुलने के बाद दोपहर दो बजे तक विंडो बंद हो चुकी थी. कंपनी ने कहा कि उसने बाइक का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है और जल्द ही कस्टमर तक ये पहुंच जाएंगीं. कंपनी का कहना है कि सितंबर 2021 तक RV400 की डिलीवरी सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी.

दरअसल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिए लागू FAME II सब्सिडी के लागू होने के बाद गुरुवार को Revolt ने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक के दाम में 28 हजार रुपये की भारी कटौती कर दी. यह इलेक्ट्रिक बाइक काफी पसंद की जाती है. RV400 ऐसे वक्त लॉन्च की गई है, जब इलेक्ट्रिक बाइक लगभग नहीं के बराबर हैं. इस वक्त बाजार में किसी भी नामी ब्रांड की ई-बाइक नहीं है. रिवोल्ट मोटर्स ने बाइक खरीदने और प्राइसिंग पॉलिसी काफी आसान बना दी है. इसकी बुकिंग के लिए सिर्फ आधार कार्ड और छोटा सा EMI अमाउंट देना पड़ता है. इसके लिए कोई डाउनपेमेंट और रिजर्वेशन फीस नहीं लगती.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...