मेरठ में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी पेट्रोल डीजल के दाम में राहत दिखाई दे रही है। यानी दूसरे सप्ताह भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है। पिछले दिनों हुई बरसात के बंद होने के बाद ये भी लोगों के लिए एक राहत की बात है। पिछले पांच माह से मेरठ और देश के बाकी हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वैसे भी अभी दामों में बढ़ोतरी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। वहीं सीएनजी के दामों में जरूर इस सप्ताह तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच पश्चिमी उ्रप में यह राहत की बात है कि पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इस समय मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं मेरठ में सीएनजी कीमत तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब 86 रुपये प्रति किलो से 89 रुपये प्रति किलो हो गई है। आज शुक्रवार को मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पश्चिमी उप्र में करीब पांच महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर हैं। पेट्रो उत्पादों के दामों में सरकार अभी किसी बदलाव के मूड में दिखाई नहीं दे रही है।
यह वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। नवरात्र और त्योहारी मौसम के बीच एक अक्टूबर को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कामर्शियल पर 99 रुपए घटाए गए थे। और वहीं 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 39.50 रुपये तक सस्ता हो गया था। जिसके बाद इसके दाम 2110.50 रुपये पर आ गया है। इसी तरह से 47 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 99 रुपये तक सस्ता हुआ। इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आज शुक्रवार को सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया।

