रिलायंस ने रचा इतिहास, 16 लाख करोड़ के पार हुआ मार्केट कैप

बिज़नेसरिलायंस ने रचा इतिहास, 16 लाख करोड़ के पार हुआ मार्केट कैप

Date:


रिलायंस ने रचा इतिहास, 16 लाख करोड़ के पार हुआ मार्केट कैप

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बुधवार के कारोबार में इतिहास रच दिया है. आरआईएल का मार्केट कैप पहली बार 16 लाख करोड़ के पार चला गया है. आज के कारोबार में आरआईएल के शेयरों में 1.5 फीसदी के करीब तेजी रही और यह 2369 के भाव पर पहुंच गया. यह शेयर के लिए 52 हफ्तों का हाई है. इस भाव के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 16 लाचा करोड़ के पार चला गया. बता दें कि यह देश की ऐसी पहली कंपनी है जिसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ से ज्यादा है. आरआईएल के शेयर में मार्च के लो के बाद से 173 फीसदी तेजी आ चुकी है.

6 महीने से कम समय में 173 फीसदी से ज्यादा तेजी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले 6 महीने से कम समय में 173 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है. 23 मार्च को शेयर 867 रुपये के भाव पर था. वहीं, आज यानी 16 सितंबर को यह 2369 रुपये के भाव पर पहुंच गया. बता दें कि लॉकडाउन के दौर में शेयर अपने 52 हफ्तों के लो पर चला गया था, जिसके बाद से लगातार रिकवरी बनी हुई है. इसमें जियो के लिए कई ग्लोबल कंपनियों के साथ बड़ी डील और उसके बाद फ्यूचर ग्रुप के साथ डील का बड़ा योगदान रहा है.

जियो में 1.52 लाख करोड़ की डील
आरआईएल की ग्रोथ में रिलायंस जियो का बड़ा योगदान रहा है, जिसमें मार्च के बाद से 1.52 लाख करोड़ का निवेश आया है. जियो के लिए 14 ​ग्लोबल कंपनियों के साथ 15 डील में आरआईएल ने 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्ता, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीएआई, टीपीजी, एल कैटरटॉन, पीआईएफ, इंटेल, क्वॉलकॉम और गूगल जैसे नाम हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...