RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोनावायरस से संक्रमित

बिज़नेसRBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोनावायरस से संक्रमित

Date:


RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोनावायरस से संक्रमित

नई दिल्ली: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. शक्तिकांत दास ने ट्वीट में कहा कि उन्हें महामारी के लक्षण नहीं हैं और वह काफी हद तक ठीक महसूस कर रहे हैं. उन्होंने उन लोगों को सावधान किया है, जो हाल के दिनों में दास के संपर्क में आए हैं.

RBI गवर्नर ने यह भी कहा है कि वह आइसोलेट रहते हुए भी काम करेंगे. RBI में काम सामान्य रूप से चलता रहेगा. दास ने कहा है कि वह सभी डिप्टी गवर्नरों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉल और टेलिफोन के जरिए संपर्क में हैं.

RBI में 4 डिप्टी गवर्नर- बीपी कानूनगो, एमके जैन, एमडी पात्रा और एम राजेश्वर राव हैं. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लॉकडाउन की अवधि में और अनलॉक शुरू होने के बाद अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार को अच्छी स्थिति में बनाए रखने को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...