लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल कीमतों में तेजी जारी

बिज़नेसलगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल कीमतों में तेजी जारी

Date:


लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल कीमतों में तेजी जारी

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी का रुख लगातार 12 वें दिन भी बना रहा। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे बढ़कर 90.58 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर कीमतें
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 39 पैसे और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है।

नए साल में अबतक 24 दिन चढ़ा पेट्रोल
नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 24 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 06.77 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 24 दिनों के दौरान ही डीजल 07.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...