बाजार;- बैंक अक्सर अपने ग्राहकों की सुविधा के मुताबिक अपनी योजनाओं को मार्केट में लाती है वही अगर हम बात रुपये क्रेडिट कार्ड की करे तो अब से इसका इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने इस बात का ऐलान किया और कहा कि इस सुविधा के बाद अब कोई भी व्यक्ति रुपये क्रेडिट कार्ड को UPI एप से जोड़कर यूपीआई पेमेंट कर कर सकेगा।
आरबीआई ने कहा आज के समय मे UPI पेमेंट भारत मे शक्तिशाली बन गया है अब भारत के लोग कैश से ज्यादा यूपीआई पेमेंट करना पसंद करते हैं। वर्तमान समय मे भारत मे इसका उपयोग करने वाले लोगो की संख्या 26 करोंड से अधिक है वही तकरीबन 5 करोंड मर्चेंट लोग इससे जुड़े हैं। यूपीआई की पहुंच को विस्तृत करने के लिए एक इसका क्रेडिट कार्ड से इस्तेमाल करने की मांग का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे अब मान लिया गया है और अब रुपये क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी शुरुआत होगी।
इस सुविधा से अब लोग अर्जेन्ट ही किसी को भुगतना कर पाएंगे और कई नई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। बात दें सिस्टम में कुछ जरूरी परिवर्तन किए जा रहे हैं इन परिवर्तनों के होने के बाद ही ग्राहक इस फैसिलिटी का लाभ उठा पाएंगे। जब यह फैसिलिटी लोगो के लिए अबैलेबल होगी तो इसकी जानकारी NPCI के माध्यम से दे दी जाएगी।

