अब 22 मई से देशभर में एक्सप्रेस ट्रेनें पकड़ेंगी रफ़्तार

बिज़नेसअब 22 मई से देशभर में एक्सप्रेस ट्रेनें पकड़ेंगी रफ़्तार

Date:


अब 22 मई से देशभर में एक्सप्रेस ट्रेनें पकड़ेंगी रफ़्तार

नई दिल्ली: प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल चलाने के बाद अब मध्य वर्ग के लिए भी रेलवे देशभर में मेल, एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। यह ट्रेनें 22 मई से चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 15 मई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होगी। किस मार्ग पर ट्रेन चलेगी इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तर्ज पर अब मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी काटा जाएगा, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं होगा।

इससे पहले 12 मई से ही 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने चलाना शुरू किया है। इनमें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जाने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने को लेकर कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए थे। इसके अनुसार यात्रा से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। यात्रियों के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा. ऐसे यात्री जो बुखार आदि से पीड़ि‍त है, यह यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिस यात्री में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण पाए जाएंगे, उसे यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...