मूडीज़ ने भारत का ग्रोथ रेट अनुमान घटाया

बिज़नेसमूडीज़ ने भारत का ग्रोथ रेट अनुमान घटाया

Date:


मूडीज़ ने भारत का ग्रोथ रेट अनुमान घटाया

नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विसेज ने भारत का ग्रोथ रेट अनुमान घटा कर 9.6 फीसदी कर दिया है. मूडीज ने इससे पहले 13.9 फीसदी का ग्रोथ रेट अनुमान दिया था. रेटिंग एजेंसी ने भले ही मौजूदा साल के लिए 9.3 फीसदी का ग्रोथ रेट अनुमान जाहिर किया है लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ रेट में 7.3 की गिरावट को देखते हुए वास्तविक ग्रोथ रेट 2.3 फीसदी ही रहेगा. वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रोथ रेट 4 फीसदी रहा था. वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में ग्रोथ रेट में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी.

इससे पहले, मूडीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में 9.3 फीसदी के ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने भारत के क्रेडिट प्रोफाइल का रिस्क बढ़ा दिया है. मूडीज की ‘मैक्रोइकोनॉमिक्स- इंडिया’ नाम की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड की वजह से अप्रैल और मई में जो लॉकडाउन लगाया गया उसने आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार रोक दी. मूडीज के अनुसार, ‘वायरस की दूसरी लहर ने अनिश्चितता बना दी है. हालांकि, यह संभावना है कि यह आर्थिक नुकसान अप्रैल से जून की तिमाही के बीच ही रहेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...