कुवैत भारत से निर्यात कर रहा 192 मीट्रिक टन उपले

बिज़नेसकुवैत भारत से निर्यात कर रहा 192 मीट्रिक टन उपले

Date:

Cow Dung Export: भारत अपने यहाँ की कई चीजो का निर्यात विदेश के साथ करता है। भारत से भारी मात्रा में गेहूं, चावल, मसालों और चीनी का निर्यात कई देशों में होता है। वही इस समय भारत मे पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर कई मुस्लिम देश भारत की आलोचना कर रहे हैं और भारत की चीजो को बहिष्कृत करने की मांग उठा रहे हैं। वही अब इस बीच खबर है कि जयपुर की एक कंपनी कुवैत को 192 मैट्रिक टन उपले का निर्यात करने जा रही है। 
भारत के राज्य जयपुर को उपलों के निर्यात हेतु कुवैत से ऑर्डर मिला है। कुवैत के लोमार ने भारत को गाय के गोबर से बने उपलों के निर्यात का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर के संदर्भ में ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट अतुल गुप्ता ने कहा है कि जयपुर की कंपनी सनराइज एग्रिलैंड एंड डेवलपमेंट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को गाय के गोबर से बने उपले के निर्यात का यह आर्डर मिला है। वही यह पहला ऑर्डर है जब किसी विदेशी कम्पनी ने भारत के स्वदेशी उपलों को अपने देश से निर्यात करने के लिए ऑर्डर दिया है। भारत कंटेनर में भरकर गाय के गोबर से बने उपले कुवैत भेजेगा।
बता दें यह ऑर्डर जयपुर के टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में तैयार किया गया है और इसे कल यानी 15 जून को कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर भेज दिया गया है। आज उपलों की पहली खेप रवाना हो जाएगी। अगर हम पिछले साल के आंकड़े की बात करें तो भारत ने 2020-21 में एनिमल प्रोडक्ट के रूप में ₹27155 करोड़ से अधिक का निर्यात किया गया है। विशेषज्ञयों का कहना है कि भारत स्वदेशी सामान बनाने और विदेश में उसके निर्यात की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भारत को आर्थिक दृष्टिकोण से आगे बढाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। वही आगामी समय मे भारत विदेशों के साथ कई बड़े व्यापार शुरू करेंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...