जाने कब निकलेगा सुकन्या समृद्धि योजना से पैसा

बिज़नेसजाने कब निकलेगा सुकन्या समृद्धि योजना से पैसा

Date:

बाजार:- भारत सरकार बेटियों के हित के लिए कई योजनाओं को चला रही है उसी योजना में से एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। असल मे यह योजना एक बचत योजना है जिंसमे बिटिया का खाता खुलता है इसमे 21 साल तक के लिए खाता खुलता है। इस योजना में शुरुआत के 15 साल तक पैसा जमा करना रहता है और बाद में 6 साल तक यह अकाउंट बिना पैसा जमा किए चलता है। इस स्कीम के तहत अभिभावक अपनी बिटिया के उज्वल भविष्य हेतु 1.5 लाख रुपये सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं। 
केंद्र सरकार की इस योजना में जमा धन पर 7.6 फीसदीं का ब्याज मिलता है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना काफी प्रचलित है लाखो की संख्या में लोग इस योजना के तहत पैसा जमा करते हैं और केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठा रहे हैं लेकिन कई लोगो के मन मे यह सवाल भी उठता है कि हमने इस योजना के तहत पैसा जमा तो कर दिया है लेकिन हम उसे निकालेंगे कैसे और कब। तो आज हम आपको बताएंगे की सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पैसे को आप कब और कैसे निकाल सकते हैं।
केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर हो जाती है। आप जिनती कम उम्र में बेटी का खाता इस योजना के तहत खुलवाते है आप उसी के अनुसार अपना पैसा इससे निकाल सकते हैं। अगर आप 0 से 10 साल की बिटिया का खाता खुलवाते है तो आप।सही समय पर अपना पैसा आसानी से निकाल सकते हैं। वही अगर बेटी 10 वर्ष से अधिक उम्र की है तो वह अपना खाता खुद ऑपरेट कर सकती है।
इस योजना के तहत जमा पैसे को आप तब ही निकाल सकते हैं जब बेटी की उम्र 18 वर्ष हो जाती है। अगर बेटी की उम्र 18 से कम है तो आप पैसा नहीं निकाल सकते हैं लेकिन 18 की उम्र में आपको 50 फीसदीं पैसा ही मिलेगा लेकिन अगर बेटी की उम्र 21 साल हो जाती है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना का सारा पैसा निकाल सकते हैं। 
वही अकाउंट में जमा कुल राशि का 50 फीसदी हिस्सा ही निकाला जा सकता है. आप बेटी की शादी के एक महीने पहले से लेकर 3 महीने बाद तक पैसे की निकासी कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related