किशोर बियानी सिक्योरिटी मार्केट से 1 साल के लिए बैन

बिज़नेसकिशोर बियानी सिक्योरिटी मार्केट से 1 साल के लिए बैन

Date:


किशोर बियानी सिक्योरिटी मार्केट से 1 साल के लिए बैन

मुंबई: सेबी ने बुधवार को कहा कि उसने किशोर बियानी और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के कुछ दूसरे प्रमोटर्स को सिक्योरिटी मार्केट से एक साल के लिए बैन कर दिया है. उसने बताया है कि ऐसा उसने कंपनी के शेयरों में इंसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए किया है. किशोर बियानी, जो फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के CMD और प्रमोटर हैं, अन्य जिनको बैन का सामना करना पड़ रहा है, वे फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, अनिल बियानी और FCRL इंप्लॉय वेलफेयर ट्रस्ट हैं.

इसके अलावा रेगुलेटर ने किशोर बियानी, अनिल बियानी और फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज पर प्रत्येक 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ उन्हें उनके द्वारा बनाए गए गलत तरीके से मुनाफे के लिए 17.78 करोड़ देने के लिए कहा गया है.

इसके आगे फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज और FCRL इंप्लॉय वेलफेयर ट्रस्ट को उनके द्वारा गलत तरीके से बनाए गए मुनाफे के लिए 2.75 करोड़ देने के लिए निर्देश दिया गया है. अनिल बियानी और फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज FRL के प्रमोटर्स हैं. इसके साथ दोनों बियानी फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज के बोर्ड में डायरेक्टर थे. FCRL इंप्लॉय वेलफेयर ट्रस्ट फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज द्वारा बनाया गया एक ट्रस्ट है.

सेबी ने FRL के स्क्रिप में एक पड़ताल की थी जिसमें यह पता लगाना था कि क्या कुछ लोगों और इकाइयों ने 10 मार्च 2017 से 20 अप्रैल 2017 की अवधि के दौरान अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन (UPSI) के आधार पर ट्रेडिंग की थी जो कंपनी के किसी कारोबार के अलग होने से संबंधित थी. UPSI के आधार पर ट्रेडिंग PIT (इंसाइडर ट्रेडिंग पर पाबंदी) के प्रावधानों का उल्लंघन करती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...