इस FD में निवेश करें और अपनी सेविंग पर 7.25% रिटर्न पाएं

बिज़नेसइस FD में निवेश करें और अपनी सेविंग पर 7.25% रिटर्न पाएं

Date:


इस FD में निवेश करें और अपनी सेविंग पर 7.25% रिटर्न पाएं

पिछले कुछ सालों में VUCA शब्द की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है, जो बाजार में अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता, संशय की स्थिति को संदर्भित करता है। बेशक, इन शब्दों की अहमियत आज जितनी अधिक है उतनी शायद पहले कभी नहीं रही थी। आज की अर्थव्यवस्था में लगातार उतार-चढ़ाव और तेजी से बदलाव जारी है, जिसके चलते निवेश के सही साधनों का चयन करना कठिन हो सकता है।

जमा-पूँजी में अधिकतम वृद्धि के लिए कहां निवेश किया जाए?

स्टॉक इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रेपो रेट में कटौती के साथ मौजूदा आर्थिक हालात ने अपनी जमा-पूँजी को लगातार बढ़ाने की इच्छा रखने वाले निवेशकों की योजना पर पानी फेर दिया है। इस प्रकार, सुरक्षित तरीके से अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने के विकल्प बेहद सीमित हो गए हैं। इसके अलावा, जो विकल्प उपलब्ध हैं उनसे मिलने वाला रिटर्न भी काफी कम है।

इन परिस्थितियों में, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है, क्योंकि इस तरह आपको सुनिश्चित रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, हाल के दिनों में रेपो रेट में कटौती की वजह से विभिन्न वित्तीय संस्थानों की FD ब्याज़ दरों में गिरावट आई है।

हालांकि कई फाइनैंसर उच्च ब्याज़ दर का प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन एक निवेशक के तौर पर आपको अपनी जमा-पूँजी की सुरक्षा की चिंता भी सताती है। अधिकतम ब्याज़ दरों के साथ अपनी जमा-पूँजी को लगातार बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए, बजाज फाइनैंस FD निवेश का एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।

नीचे ऐसे ही कुछ कारण दिए गए हैं, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि बजाज फाइनैंस FD आपके लिए निवेश के सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक क्यों है।

  • बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से अप्रभावित

बजाज फाइनैंस FD आपको अपनी जमा-राशि पर अधिकतम रिटर्न देता है, साथ ही बाजार में उतार-चढ़ाव, या आर्थिक नीतियों में बदलाव जैसे बाहरी कारकों का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करने के बाद आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलने का भरोसा दिया जा सकता है।

इसके अलावा, आप शुरू से अंत तक कागजी कार्रवाई रहित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए मौजूदा उच्चतम FD दरों में निवेश का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 5 मिनट से कम समय लगता है। यह आपके लिए अपनी बचत को अलग करने, तथा पूरी सुरक्षा एवं हिफाजत के साथ अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने का बेहद सुविधाजनक तरीका है।

  • CRISIL और ICRA द्वारा उच्चतम सेफ्टी रेटिंग

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ आपकी जमा-पूँजी पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इस तरह की उच्चतम सेफ्टी रेटिंग से आपकी जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा तथा सही समय पर भुगतान का संकेत मिलता है।

  • बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या 0 (शून्य) है

उच्चतम सेफ्टी रेटिंग के अलावा, बजाज फाइनैंस इकलौता ऐसा NBFC है जिसके पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है। ऑटो-क्रेडिट की सुविधा के कारण ऐसा संभव हो पाया है, जो निवेशकों को मेच्योरिटी के बाद सही समय पर भुगतान की प्रक्रिया को और आसान बना देता है।

  • 2,50,000 से अधिक ग्राहकों का भरोसा

2,50,000 से अधिक ग्राहकों के भरोसे के साथ-साथ बजाज फाइनैंस का 25,000 करोड़ रुपये का डिपॉजिट बुक वाकई बेहद प्रभावशाली है। यह इस डिपॉजिट पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

जमा राशि की अधिकतम सुरक्षा के अलावा, बजाज फाइनैंस गैर-वरिष्ठ नागरिकों को 7% तक के आकर्षक FD ब्याज़ दर का फायदा प्रदान करता है, जिसमें ऑनलाइन निवेश करने पर 0.10% की दर से अतिरिक्त लाभ मिलता है। वरिष्ठ नागरिक किसी भी तरीके से निवेश करने पर 0.25% की अतिरिक्त दर का लाभ उठा सकते हैं।

आइए हम बजाज फाइनैंस द्वारा विभिन्न ग्राहकों को दी जाने वाली नवीनतम ब्याज़ दरों पर एक नज़र डालें:

समयावधि (महीनों में) गैर-वरिष्ठ नागरिक वरिष्ठ नागरिक
12 – 23 5.98% – 6.15% 6.22% – 6.40%
24 – 35 6.41% – 6.60% 6.64% – 6.85%
36-60 6.79% – 7.00% 7.02% – 7.25%

इसलिए अगर आप अपने निवेश को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बजाज फाइनैंस FD से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता है, जहां आप अधिकतम रिटर्न तथा जमा-पूँजी की सुरक्षा का आनंद ले सकते हैं। बजाज फाइनैंस FD में निवेश का स्मार्ट विकल्प चुनें और अपनी जमा-पूँजी को आसानी से बढ़ाएँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related