अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी तेजी

बिज़नेसअक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी तेजी

Date:


अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी तेजी

नई दिल्ली: अक्टूबर महीने में औद्योगिक उत्पादन (IIP) में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसकी मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग और बिजली उत्पादन क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक डेटा से यह पता चला है. इंडैक्स ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन डेटा के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली उत्पादन सेक्टर में क्रमश: 3.5 फीसदी और 11.2 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है.

वहीं, खनन क्षेत्र में अक्टूबर महीने के दौरान 1.5 फीसदी की गिरावट आई है. अक्टूबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन 6.6 फीसदी घटा था.

इससे पिछले महीने देश के औद्योगिक उत्पादन में छह महीने बाद सितंबर माह के दौरान सकारात्मक रुख दिखाई दिया था. खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 0.2 फीसदी की मामूली ही सही लेकिन वृद्धि रही थी. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े के अनुसार, सितंबर महीने के दौरान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के उत्पादन में 0.6 फीसदी की गिरावट देखी गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...