Dollar Vs Rupee: धनतेरस पर रुपए में 4 पैसे की गिरावट, कमजोर हुई भारतीय करेंसी

बिज़नेसDollar Vs Rupee: धनतेरस पर रुपए में 4 पैसे की गिरावट, कमजोर...

Date:

Dollar Vs Rupee Rate: आज धनतेरस और कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले रुपए में 4 पैसे की गिरावट आई है। बाजार बंद होने के समय तक ये गिरावट बनी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों के आउटफ्लो ने भारतीय रुपए को प्रभावित किया है। आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई है। वहीं, विदेशी निवेशकों के आउटफ्लो ने भारतीय करेंसी को प्रभावित किया। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 4 पैसे की गिरावट आई है। ये गिरावट बाजार बंदी के दौरान भी बनी रही। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोर अमेरिकी मुद्रा और इक्विटी बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच निवेशक घरेलू मोर्चे पर उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया 83.28 पर खुला

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया 83.28 पर खुला था। दिन में इंट्रा-डे के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 83.49 रुपए तक गिर गया। अंततः यह 83.33 के अपने रिकॉर्ड के निचले स्तर पर बंद हुआ। ये पिछले दिन और हफ्त के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट दर्ज करता है। इससे पहले, इस साल 18 सितंबर को डॉलर के मुकाबले 83.32 दर्ज किया था। इससे पहले सप्ताह में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.29 पर बंद हुआ।

इस बीच, डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाता है। 0.02 प्रतिशत कम होकर 105.89 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत बढ़कर 80.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

आज शेयर बाजार में बढ़त

आज धनतेरस पर सेंसेक्स 72.48 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 64,904.68 अंक पर बंद हुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 30.05 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 19,425.35 अंक पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को 1,712.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...