India’s forex reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंड़ार (forex reserves) 15 महीने के हाई पर पहुंच गया है। 14 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर से बढ़कर 609.02 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर रहा था।
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2021 अक्टूबर में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा दबावों के बीच रुपए को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें काफी गिरावट आई। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई को सप्ताह समाप्त पर विदेशी मुद्रा भंडार की हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा आस्तियां 11.19 अरब डॉलर से बढ़कर 540.17 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर, यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
रिजर्व बैंक के मुताबिक स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.14 अरब डॉलर से बढ़कर 45.19 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 25 करोड़ डॉलर से बढ़कर 18.48 अरब डॉलर हो गया है। under review सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास देश का मुद्रा भंडार 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.17 अरब डॉलर हो गया है।
India forex reserves: 15 महीने के हाई पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार, RBI ने जारी किए आंकड़े
Date:

