इमरान सरकार के मंत्रिमंडल ने भारत से कपास और चीनी आयात के ईसीसी के प्रस्ताव को ठुकराया

बिज़नेसइमरान सरकार के मंत्रिमंडल ने भारत से कपास और चीनी आयात के...

Date:


इमरान सरकार के मंत्रिमंडल ने भारत से कपास और चीनी आयात के ईसीसी के प्रस्ताव को ठुकराया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान द्वारा भारत से व्यापार दोबारा बहाल करने के प्रयासों को उस वक़्त झटका लगा जब इमरान सरकार के मंत्रिमंडल ने 24 घंटे के भीतर इस मामले में यूटर्न ले लिया. कैबिनेट ने भारत से सीमित मात्रा में चीनी, कपास और गेहूं मंगाने के निर्णय़ को राजनीतिक विरोध के बाद टाल दिया है.

मंत्रिमंडल ने ठुकराया प्रस्ताव
जियो टीवी की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हालांकि आर्थिक समन्वय समिति के भारत से सूती धागे और चीनी के आयात के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. पाकिस्तान ने मई 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच भारत से जरूरी दवाओं और आवश्यक दवाओं के लिये कच्चे माल के आयात पर से रोक हटाई थी.

मंत्रिमंडल की मंज़ूरी ज़रूरी
मंत्रिमंडल की बैठक से पहले इमरान खान की करीबी सहयोगी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि समिति के सभी फैसलों के लिये मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी है और उसके बाद ही उन्हें सरकार से मंजूर माना जाता है.

कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली तक निर्णय टला
पाकिस्तान के वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने बुधवार को कहा था कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कश्मीर में तनाव के बावजूद व्यापार की बहाली का निर्णय़ किया गया है. पाकिस्तान सरकार की आर्थिक संयोजन समिति ने बुधवार को महंगाई को देखते हुए भारत से इन उत्पादों के सीमित आयात का फैसला किया था. लेकिन ये बात बाहर आते ही पाकिस्तान में हंगामा मच गया. गुरुवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि जब तक भारत कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली नहीं करता तब तक के लिए यह निर्णय टाल दिया गया है.

2019 में टूट गए थे रिश्ते
पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते अगस्त 2019 में निलंबित कर दिए थे, जब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाते हुए उसके एक केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया था. दोनों देशों ने एक-दूसरे के यहां से अपने शीर्ष राजनयिकों को वापस बुला लिया था. उच्चायोग के स्टाफ को भी वापस बुला लिया गया, या फिर निष्कासित कर दिया गया. तभी से दोनों देशों के रिश्तों में खटास है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...