IDFC फर्स्ट बैंक लांच करेगा ‘सेफपे’, मिलेंगी यह सुविधाएं

बिज़नेसIDFC फर्स्ट बैंक लांच करेगा ‘सेफपे’, मिलेंगी यह सुविधाएं

Date:


IDFC फर्स्ट बैंक लांच करेगा ‘सेफपे’, मिलेंगी यह सुविधाएं

IDFC फर्स्ट बैंक ‘सेफपे’ (Safepay) सुविधा लॉन्च करने वाला है. यह एक कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड आधारित पेमेंट सुविधा है. इस डिजिटल सुविधा में IDFC फर्स्ट बैंक के मोबाइल ऐप में डेबिट कार्ड एड रहेगा. ग्राहक बिना संपर्क किए ही नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) इनेबल्ड प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल पर अपने स्मार्टफोन को वेव कर (घुमाकर) भुगतान कर सकते हैं. ग्राहकों को कार्ड न तो फिजिकली अपने साथ रखना होगा और न ही उसे खरीदारी के समय मर्चेंट (दुकानदार) को सौंपना होगा.

इससे न सिर्फ लेन-देन की प्रक्रिया संपर्क रहित होती है बल्कि तेज, सुरक्षित और सरल भी होती है. सेफपे के जरिए 2,000 रुपये प्रति लेन-देन तक का भुगतान किया जा सकता है और इसकी दैनिक सीमा 20,000 रुपये तक की है. इसके जरिए रोजमर्रा की खरीदारी को सरल बनाया जा सकता है. बैंक ने बयान में कहा कि यह इस तरह की पहली ऐसी तकनीक है, जिसे एक इंटीग्रेटेड मोबाइल बैंकिंग ऐप में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेफपे के फीचर्स का सफल परीक्षण किया गया है और इसे वीजा द्वारा मान्यता दी गई है. अगले एक सप्ताह में यह बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी.

सेफपे को चालू करने के लिए ग्राहकों को एक बार अपने IDFC फर्स्ट बैंक डेबिट कार्ड को मोबाइल ऐप के साथ लिंक करना होगा. एक्टिव होने के बाद, ग्राहक मर्चेंट के NFC इनेबल्ड POS टर्मिनल पर अपना फोन अनलॉक करने के बाद घुमा (Wave) कर भुगतान कर सकते हैं. इसके जरिए, एन्क्रिप्टेड कार्ड की जानकारी टर्मिनल पर वायरलेस तरीके से प्रसारित की जाती है. डेबिट कार्ड को जरूरत पड़ने पर ऐप से डिलीट भी किया जा सकता है. भुगतान करने के लिए NFC इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक करने के 30 सेकंड के भीतर ही POS टर्मिनल पर घुमाना होगा. यह सुविधा भारत में रहने वाले बचत खाताधारकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास OS 5 और इसके बाद के NFC सक्षम एंड्रॉयड डिवाइस पर वीजा कार्ड और IDFC फर्स्ट मोबाइल ऐप है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...