गूगल, फेसबुक, वॉट्सऐप तैयार मगर ट्विटर ने अबतक नहीं मानी सरकार की बात: सूत्र

बिज़नेसगूगल, फेसबुक, वॉट्सऐप तैयार मगर ट्विटर ने अबतक नहीं मानी सरकार की...

Date:


गूगल, फेसबुक, वॉट्सऐप तैयार मगर ट्विटर ने अबतक नहीं मानी सरकार की बात: सूत्र

नई दिल्ली: नए डिजिटल कानून पर सरकार और सोशल प्लेटफॉर्मों पर बात बनती नज़र आ रही है, सूत्रों से पता चला है कि गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप ने नए सोशल मीडिया नियमों को मान लिया है. इसकी जानकारी सरकार को दे भी दी गई है. वहीं टि्वटर नए नियमों का अनुपालन नहीं कर रही है.

गूगल, फेसबुक व्हाट्सएप ने जानकारी साझा की
मिली जानकारी के मुताबिक, टि्वटर को छोड़कर गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप ने नए सोशल मीडिया नियमों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से ब्योरा साझा कर दिया है. हालाँकि ट्विटर की तरफ से फिलहाल कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है. इससे पहले टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर के गुरूग्राम दफ्तर पर छापेमारी की थी जिसके बाद ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

भारत के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह भारत के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है क्योंकि यह उसके लिये महत्वपूर्ण बाजार है. लेकिन नये आईटी नियम और विनियमन की आलोचना करते हुए उसने कहा कि वह इससे मुक्त और खुले सार्वजनिक विचार विमर्श की स्वतंत्रता पर संभावित खतरे को लेकर चिंतित है. कंपनी ने भारत में कार्यरत अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जतायी और कहा कि पारदर्शिता के सिद्धांतों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिये काम करती रहेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...