Indian Stock Market: विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में भरोसा कायम है। FPI की ओर से अगस्त 2023 में अब तक के सत्रों में 3272 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे पहले एफपीआई ने जुलाई 2023 में 46618 करोड़ रुपए, जून 2023 में 47148 करोड़ रुपए और मई 2023 में 43838 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 2023 में विदेशी निवेशक अब तक 1.26 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक निवेश किया है। वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच भारतीय बाजारों में मौजूद लचीलेपन इसकी ठोस वजह बन रहा है।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2023 के महीने में 1 से लेकर 11 अगस्त के बीच फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों की तरफ से 3,272 करोड़ रुपए निवेश किया है। अगस्त 2023 के पहले हफ्ते में एफपीआई द्वारा 2,000 करोड़ रुपए की निकासी की गई। एफपीआई ने इससे पहले जुलाई 2023 में 46,618 करोड़ रुपये का निवेश किया था। समीक्षा अवधि में एफपीआई ने डेट में 2,860 करोड़ रुपए का निवेश किया। अब तक इस साल विदेशी निवेशक इक्विटी में 1.26 लाख करोड़ रुपए निवेश कर चुके हैं।
इन सेक्टरों में FPI किया निवेश?
रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की ओर से कैपिटल गुड्स, फाइनेंसियल और चुनिंदा आईटी शेयरों में खरीदारी की गई हैं। एफपीआई की तरफ से बिकवाली को डीआईआई द्वारा खरीदा जा रहा है। शेयर बाजार उच्चतम स्तर के करीब होने के बाद भी जून तिमाही के नतीजों के कारण पीई रेश्यो में कमी आई जो वैल्यूएशन को विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहा है। foreign investors की तरफ से खरीदारी के बाद भी Indian Market में गिरावट आई है।

