EPFO ने नहीं किया दर में बदलाव

बिज़नेसEPFO ने नहीं किया दर में बदलाव

Date:


EPFO ने नहीं किया दर में बदलाव

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2020-21 के EPF डिपॉज़िट पर इस वित्तवर्ष में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. PF सब्सक्राइबर्स को पिछली दरों 8.5 फीसदी पर ही उनके डिपॉजिट पर ब्याज मिलेगा. बता दें कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (CBT) की श्रीनगर में गुरुवार को अहम बैठक हुई है, जिसमें यह घोषणा की गई है.

श्रम व रोजगार मंत्रालय की ओर से एक प्रेस रिलीज कर बताया गया है कि ट्रस्टीज़ बोर्ड ने 2021 के लिए ब्याज दरें वहीं रखी हैं क्योंकि ‘EPFO ने कर्ज और शेयरों से आय प्राप्त की है, जिसके चलते वो अपने सब्सक्राइबर्स को ऊंचे रिटर्न दे पा रहा है.’

पिछले साल कोरोना वायरस के बीच एक तो लोगों को पीएफ का पैसा नहीं मिला था, ऊपर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में PF पर ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स से छूट की सीमा को सीमित करने की घोषणा की गई थी. ऐसे में अगले वित्त वर्ष के लिए सरकार क्या ब्याज दरें रखती है, इसपर सबकी नजरें थीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...