टीसीएस के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का निधन

बिज़नेसटीसीएस के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का निधन

Date:


टीसीएस के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का निधन

नयी दिल्ली: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी जगत के ‘पिता’ माने जाने वाले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

टीसीएस ने श्री कोहली के निधन की पुष्टि की है। वर्ष 2002 में श्री कोहली को भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह 1999 में 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए।

श्री कोहली का जन्म 19 मार्च, 1924 को पेशावर में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के तहत लाहौर में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर मेन से स्नातक और बी.एस.सी. किया। बाद में वे कनाडा में क्वीन यूनिवर्सिटी गए और 1948 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी एस सी (ऑनर्स) किया। उन्होंने 1950 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस भी किया।

श्री कोहली सितंबर 1969 में टीसीएस के महाप्रबंधक बने और 1994 में उपाध्यक्ष बने। वर्ष 1991 में उन्होंने आईबीएम को टाटा-आईबीएम के हिस्से के रूप में आईबीएम को देश में लाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...