छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती पर एक ही दिन में सरकार का यू-टर्न

बिज़नेसछोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती पर एक ही दिन में...

Date:


छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती पर एक ही दिन में सरकार का यू-टर्न

नई दिल्ली: चुनाव के मद्देनज़र सरकारें बड़े बड़े फैसले पलटने को मजबूर हो जाती हैं, ऐसी ही मजबूरी आज मोदी सरकार की भी दिखी जब छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर केंद्र सरकार ने एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया. अब इस घोषणा को वापस लेने के साथ पुरानी दरें ही लागू रहेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

कल ही कटौती का हुआ था एलान
गौरतलब है कि बुधवार को कई छोटी बचत योजनाओं और छोटी डिपॉजिट्स पर जून तिमाही के लिए ब्याज दरों को लेकर घोषणा की गई थी. इस घोषणा के तहत छोटी जमाओं पर भी वार्षिक ब्‍याज दर 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी किया गया था. पर्सनल प्रोविडेंट फंड यानी PPF की ब्‍याज दर भी 7.1 से कम करके 6.4 प्रतिशत वार्षिक कर दिया गया था. एक साल की अवधि के जमा पर ब्‍याज दर को 5.5% से काम करके 4.4% कर दिया गया था, वहीं सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम के तहत ब्‍याज दर 7.4% से कम करके 6.5% कम दिया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related