गिरावट के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार

बिज़नेसगिरावट के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार

Date:


गिरावट के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार

मुंबई: BSE Sensex और Nifty50 आज आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 178 अंकों की गिरावट के साथ 52,300 के करीब और निफ्टी 15700 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. सेंसेक्स पर कोटक बैंक को छोड़कर सभी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही. निफ्टी सेक्टरल इंडिसेज की बात करें तो निफ्टी रीयल्टी को छोड़कर अन्य इंडिसेज गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,122.25 प्वाइंट पर खुला था और 52,523.88 प्वाइंट तक पहुंचा था. इसके बाद सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.34 फीसदी यानी 178.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 52,323.33 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज महज 9 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 21 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर सभी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही.

निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.48 फीसदी यानी 76.15 प्वाइंट की गिरावट के साथ 15,691.40 पर बंद हुआ. निफ्टी पर अल्ट्रासीमेंट, टीसीएस और इंफी समेत 13 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 37 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

Read also: विश्वविद्यालय ऑडिट आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें: आनंदीबेन पटेल

बीएसई सेंसेक्स पर आज के कारोबारी दिन में सबसे अधिक खरीदारी अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट के शेयरों में रही. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 6708.15 रुपये और एशियन पेंट 1.36 फीसदी कीतेजी के साथ 3060 रुपये के भाव पर बंद हुआ. एशियन पेंट के बाद सेंसेक्स पर टीसीएस1.34 फीसदी की तेजी के साथ 3320.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक बिकवाली इंडसइंड बैंक और डॉ रेड्डी के शेयरों में रही. इंडसइंड बैंक 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ 984.25 रुपये और डॉ रेड्डी 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 5288.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद एनटीपीसी 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ 117.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...