फ्लाइट में ले सकते हैं सेल्फी मगर …

बिज़नेसफ्लाइट में ले सकते हैं सेल्फी मगर …

Date:


फ्लाइट में ले सकते हैं सेल्फी मगर …

नई दिल्ली: नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को साफ किया कि यात्री विमान के अंदर फोटो ले सकते हैं और वीडियो बना सकते हैं. हालांकि वे ऐसे रिकॉर्डिंग उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, जिससे अफरा-तफरी हो, उड़ानों का परिचालन बाधित हो, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो या फिर चालक दल के सदस्यों द्वारा वह प्रतिबंधित हो. इससे पहले, शनिवार को नियामक ने कहा था कि अगर किसी को विमान के अंदर फोटो लिए हुए पाया जाता है तो अनुसूचित उड़ान को दो सप्ताह के लिये निलंबित कर दिया जाएगा.

दो दिन पहले डीजीसीए ने इंडिगो की एक चंडीगढ़-मुंबई उड़ान के दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन और सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर विमानन कंपनी से उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा था. उस उड़ान में अभिनेत्री कंगना रनौत भी थीं. नौ सितंबर को उड़ान के दौरान घटना के वीडियो के अनुसार रिपोर्टर और कैमरा पर्सन ने रनौत की टिप्पणी लेने को लेकर धक्का-मुक्की की. उस समय रनौत विमान की अगली कतार की सीट पर बैठी थीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...