Dhanteras 2022: धनतेरस पर आज बर्तन खरीदने से पहले जान ले क्या है भाव

बिज़नेसDhanteras 2022: धनतेरस पर आज बर्तन खरीदने से पहले जान ले क्या है...

Date:

धनतेरस पर मेरठ का बर्तन बाजार सजकर तैयार है। आज धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करेंगे। धनतेरस को लेकर दुकानदार और ग्राहकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। दीपावली को लेकर बर्तन बाजार में सबसे अधिक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की डिमांड है। बाजार में पीतल की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का दाम पांच सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक है। लोग अपनी जेब के मुताबिक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदारी कर रहे है।

इसके अलावा पीतल जार, तंबा जार, तंबा जग और कांसा बाल्टी भी लोगों की पंसद बन रही है। हालांकि इसके अलावा बाजार में लोग जरुरत के अनुसार बर्तनों की खरीदारी कर रहे है। मेरठ में सुबह से ही दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस आज शनिवार को पड़ रही है और शनिवार को लोहा खरीदारी अशुभ मानी जाती है। इसलिए स्टील के बर्तन की डिमांड इस बार कम है और पीतल, तांबा, कांसा के बर्तन की खरीदारी इस बार जमकर होने का अनुमान है। मेरठ के बर्तन बाजार में इस बार तांबा 1300-1500 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं पीतल धातु के बर्तन इस बार बाजार में 800-1300 रुपये किलो बिक रहा है। कांसा 900 रुपये किलो और स्टील 200-600 रुपये तक किलो में बिक रहा है। बर्तन व्यापारियों की माने तो इस साल बाजार में काफी अच्छी बिक्री होने का अनुमान है। दुकानदार भी बाजार की रौनक देखकर उत्साहित है।

बर्तन दुकानदारो की माने तो इस साल बर्तन की कीमत में 15 से 20 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर खरीदारी पर दिख रहा है। धनतेरस पर बर्तन खरीद की परंपरा है इसलिए परंपरा निभानी भी जरूरी है। दुकानदारों ने बताया कि महंगाई बढ़ी है, पर इसका असर बाजार पर कम ही दिखाई दे रहा है। कोविड के बाद से सभी सामानों की कीमत में इजाफा हुआ है। दो साल में बर्तन के दाम की तुलना करें तो कांसा, पीतल, तंबा, स्टील में दो से तीन सौ रुपये इजाफा हुआ है।

कम कीमत में बाजार में कई प्रकार के बर्तन भी उपलब्ध है। बाजार में धनतेरस को लेकर सस्ती कीमत पर घंटी,दीया, धूप दानी, पंचार्ती, प्लेट, कटौरी,ग्लास आदि की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में पीतल का दीया जहां 50 रुपये लेकर 500 रुपये तक में है। वहीं कांसा लोटा 300-1000 रुपये तक में मिल रहा है। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...