बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD दे रहा सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न

बिज़नेसबजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD दे रहा सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर...

Date:


बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD  दे रहा सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न

युवाओं को निवेश के लिये अनेक सुविधाओं के साथ मिलेगी आकर्षक ब्याज दर

न्यूज डेस्क। मेहनत से कमाई पूंजी का निवेश सुरक्षित हो और वह सबसे अधिक रिटर्न भी दे यह हर निवेशक की चाहत होती है। खासकर युवा वर्ग जो अपनी कमाई को अपने भविष्य के लिये निवेश करना चाहते हैं मगर बाजार में आने वाले उतार-चढाव को देख अनिश्चितता की स्थिति में रहते हैं। ऐसे में Bajaj Finance Online FD में निवेश करना सुरक्षित होेने के साथ बेहतर रिटर्न देने वाला है।

CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाले Bajaj Finance Online FD में आपको सुरक्षित और जोखिम मुक्त निवेश का भरोसा दिलाती है। वहीं बजाज फाइनैंस के 2,50,000 विशिष्ट FD ग्राहकों की संख्या इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है। वर्तमान में कंपनी का डिपाॅजिट-बुक 25,000 करोड़ रुपये है जो निवेशकों के भरोसे को प्रदर्शित करता है।

बाजार में पूंजी निवेश करने के लिये FD को सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। मगर किसी भी संस्थान में पूंजी निवेश करने से पहले उसकी रेटिंग की जानकारी हासिल करना बेहद आवश्यक है। क्यूंकि बाजार मेें आने वाले उतार-चढाव से होने वाली हानि के अलावा वित्तीय संस्थानों द्वारा डिफाॅल्ट की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी से निवेशक को आर्थिक नुकसान पहुंचता है। ऐसे में CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाले बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करना सुरक्षित होने के साथ आकर्षक ब्याज दर भी प्रदान करता है। 2,50,000 विशिष्ट FD ग्राहकों की संख्या बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD की विश्वसनीयता को दर्शाती है। वहीं गैर-वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन करने पर 0.10 % अधिक लाभ प्रदान करने के साथ बजाज FD युवाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है।

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD दे रहा आकर्षक दर पर ब्याज
प्रत्येक वित्तीय संस्थान निवेश पर अलग-अलग ब्याज दर देता है। इसलिये पूंजी निवेश करते समय संस्थान द्वारा दी जा रही FD ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है ताकि आपको निवेश पर अधिकतम लाभ मिल सके। बजाज फाइनैंस अपने ग्राहकों को 7 प्रतिशत तक रिटर्न देता है। वहीं बजाज फिनसर्व वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन निवेश करने पर ग्राहको को 0.10 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त लाभ मिलता है। निवेश करने से पहले आप FD कैलकुलेटर के माध्यम से आपको मिलने वाले रिटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। FD कैलकुलेटर आपको सुविधा के अनुसार निवेश की समयावधि निर्धारित करने और आपको मिलने वाले लाभ की गणना की सुविधा प्रदान करता है।

3 साल या अधिक के लिये निवेश कर पाये उच्चतम रिटर्न
FD पर मिलने वाले ब्याज की दर और रिटर्न निवेश की अवधि पर भी निर्भर करता है। युवावस्था में जब जिम्मेदारियां कम होती हैं तक 3 साल या उससे अधिक समय के लिये पूंजी का निवेश करना बेहतर रिटर्न देता है। 20 से 30 साल के युवा को सुविधानुसार अधिकतम वर्षों के लिये निवेश करना चाहिये ताकि उन्हें 7 प्रतिशत तक का उच्चतम रिटर्न प्राप्त हो सके। वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन निवेश करने पर 7.10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। युवाओं को निवेश के लिये एकमुश्त राशि जुटाने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि सिस्टमैटिक डिपाॅजिट प्लान को अपनाकर युवा 5000 रुपये के साथ अपनी बचत की शुरूआत कर सकते हैं। यदि किसी माह मासिक जमा-राशि का भुगतान न कर पाये तो कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है।

न्यूनतम लाॅक-इन पीरियड के बाद कभी भी निकालें पैसे
निवेशक को कभी भी आपात परिस्थितियों में पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपाॅजिट अपने ग्राहको को न्यूनतम लाॅक-इन पीरियड के बाद समय से पहले अपने पैसे निकालने का विकल्प प्रदान करता है। ग्राहक किसी भी परेशानी के दौर में अपने पैसे निकाल सकता है जो उसकी दिक्कतों को हल करने का साधन बन सकते हैं। वहीं बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपाॅजिट में निवेश करने पर 12 से 60 महीने तक समयावधि का विकल्प भी मिलता नियमित अंतराल पर भुगतान पाने का विकल्प चुनकर निवेशक समय-समय पर पैसे प्राप्त कर सकते हैं।

रिन्यूअल पर मिलगा 0.10 प्रतिशत की दर का अतिरिक्त फायदा
फिक्स्ड डिपाॅजिट में निवेश करते समय, आप अपनी डिपाॅजिट के रिन्यूअल का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आपने एक से ज्यादा फिक्स्ड डिपाॅजिट में निवेश किया है, तो आप अपने सभी निवेशों पर अच्छी तरह से नजर रख सकते हैं। ऑटो -रिन्यूअल के मामले में, मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि को उसी फिक्स्ड डिपाॅजिट में फिर से निवेश किया जाता है। इस तरह, बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपाॅजिट आपको रिन्यूअल पर 0.10 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।

इतने लाभों के साथ बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपाॅजिट में निवेश करना न केवन सुरक्षित है बल्कि गारंटी के साथ रिटर्न मिलने का भरोसा भी दिलाता है। घर पर बैठकर ऑनलाइन निवेश कर युवा पीढ़ी के लिये बेहतर अवसर है क्योंकि वह किसी के झूठे दावों का शिकार हुए बिना सभी वित्तीय संस्थानों की सेफ्टी रेटिंग, मिलने वाली ब्याज दर और उनके ग्राहकों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सही निर्णय ले सकते हैं। सही आंकलन उनके निवेश को कम जोखिम के साथ उच्च ब्याज दर प्रदान करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related