मोदी और महंगाई के बीच हवाई यात्री ध्यान दें, साल में पहली बार कम हुए जेट फ्यूल के दाम

बिज़नेसमोदी और महंगाई के बीच हवाई यात्री ध्यान दें, साल में पहली...

Date:

बाजार:- इस समय महंगाई उफान पर है इसने आम आदमी की रीढ़ तोड़ रखी है वही लोग लगातार देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए राहत का कदम उठाया है और वर्ष  
2022 में पहली बार जेट फ्यूल के रेट में कटौती करते हुए इसकी कीमतें 1.3 फीसदी घटा दी हैं। जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की गई थी। 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ATF की कीमतों को 1.3 फीसदी घटाकर 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया है। इससे पहले कम्पनी ने ATF कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद मूल्‍य 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गया था। 
अगर हम वर्ष 2022 जनवरी से अब तक ATF के मूल्‍य की बात करे तो इसमे अब तक 10 बार वृद्धि की जा चुकी है और इसकी कीमत 72,062 रुपये प्रति किलोलीटर से 61.7 फीसदी बढ़कर 1.23 लाख रुपये पहुंच गई थी। जानकारी के लिए बता दें विमान संचालन में ATF पर होने वाले खर्च की हिस्‍सेदारी 40 फीसदी रहती है। जिसके चलते अगर हवाई ईंधन के दाम में वृद्धि होती है तो उसका प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव यात्रियों पर पड़ता है और हवाई टिकट के दामो में उछाल आता है। 
जानकारी के लिए बता दें 16 मार्च को कंपनियों ने ATF में बेतहाशा वृद्धि 18.3 फीसदी की थी. इसके बाद 1 अप्रैल को इसकी कीमतों में 2 फीसदी बढ़ोतरी की गई, जबकि 16 अप्रैल को 0.2 फीसदी और 1 मई को 3.22 फीसदी की वृद्धि हुई। लेकिन आज ATF की कीमत को 1.3 फीसदी कम किया गया है इस कमी के बाद इसका दाम 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है। 
इस कम हुए दाम के साथ ATF कोलकाता में 126,369.98 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव से मुंबई में 120,306.99 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्‍नई में 125,725.36 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव से बिक रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...