Stock Market Update:- आज शेयर बाजार के खुलते ही घरेलू शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देंखने को मिल रही है। कल बढ़त के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी के कारोबार में हुई गिरावट ने निवेशकों के चेहरे सुबह से उतार दिए है। अगर हम सेंसेक्स की बात करें तो यह 954 अंकों की गिरावट के साथ 54,747.82 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 277 अंक कमजोर होकर 16406 पर ट्रेंड कर रहा है।
इन दोनों के अलावा बाजार में आज कई शेयर धड़ाक हुए हैं शेयर मार्केट में हुई मॉर्निंग गिरावट ने बाजार का मूड अपसेट कर दिया है। अगर हम आटो और एफएमसीजी इंडेक्स की बात करें तो आज इसमे 1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
इसके अलावा आज आईटी इंडेक्स भी 2 फीसदी टूटा है। इसके अलावा आज सुबह से सेंसेक्स 30 के 27 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं अगर हम आज के टॉप लुजर्स की बात करें तो मार्केट में BAJFINANCE, BAJAJFINSV, MARUTI, HCLTECH, WIPRO, INFY, TITAN और TATASTEEL को इस कैटेगरी में रखा गया हैं।

