Cotton के Price आयात शुल्क से मुक्त, लोगों को मिलेगी महंगे कपड़े खरीदने से निजात

बिज़नेसCotton के Price आयात शुल्क से मुक्त, लोगों को मिलेगी महंगे कपड़े...

Date:

मेरठ। सरकार ने कॉटन से आयात शुल्क पूरी तरह से हटा लिया है। यानी कॉटन को सरकार ने आयात शुल्क मुक्त किया है। इससे कॉटन इंडस्ट्री टैक्सटाइल को मोदी सरकार की ओर से बड़ी राहत प्रदान की गई है। इससे जहां इंडस्ट्री को राहत मिली है वहीं ग्राहकों को राहत की आस है।

बता दें कि मोदी सरकार ने इससे पहले 30 सितंबर तक के लिए कॉटन से सीमा शुल्क हटाया है। कॉटन आयात पर अभी 11 प्रतिशत टैक्स लग रहा था। जिसमें पांच प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी के साथ ही 5 प्रतिशत एग्री इंफ्रा डेवलपमेंट सेस चार्ज लिया जा रहा था। अब कॉटन सीमा शुल्क मुक्त करने से देश में आने वाले कपड़े के दाम घटेंगे।

Read also: कैसे बनवाये माइनर बच्चे का पैन कार्ड, जाने क्या होंगे इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स

इससे लोगों को महंगे कपड़े से निजात मिलेगी। सरकार के फैसले से टेक्सटाइल चेन- यार्न, फैब्रिक, गारमेंट्स के अलावा मेड अप्स को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इसी के साथ टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को लाभ मिलेगा। देश में मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉटन की कीमतों में वृद्धि शुरू हो चुकी है। 

कपड़ा उद्योग सरकार से पहले से घरेलू कीमतों में कमी की मांग कर रहे थे। कपड़ा उद्योग की मांग थी कि इस पर से शुल्क हटाया जाए। केंद्रीय अप्रत्यक्ष और सीमा शुल्क बोर्ड ने कपास को आयात के लिये सीमा शुल्क और कृषि उपकर से छूट को अधिसूचित कर दिया। जिसके बाद से अब यह छूट 30 सितंबर 2022 तक रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...