2021-22 में तेजी से आगे बढ़ेगी ऑटो इंडस्ट्री

बिज़नेस2021-22 में तेजी से आगे बढ़ेगी ऑटो इंडस्ट्री

Date:


2021-22 में तेजी से आगे बढ़ेगी ऑटो इंडस्ट्री

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई भारतीय ऑटो इंडस्ट्री अगले वित्त वर्ष 2021-22 में तेजी से आगे बढ़ेगी. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी. यह संभावना नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया ने जताई है. हालांकि नोमुरा रिसर्च के मुताबिक पर्सनल वेहिकल्स के सेग्मेंट में 2018-19 में बिक्री का जो स्तर देखने को मिला था, वैसी ग्रोथ अब वित्त वर्ष 2020-23 में ही उम्मीद की जा सकती है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) के कंपोनेंट्स के निर्यातकों के लिए बेहतर अवसर है.

2018-19 में पैसेंजर वेहिकल की बिक्री में 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिला था. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 में 33,77,436 पैसेंजर वेहिकल्स की बिक्री हुई थी जबकि उसके पिछले वर्ष 2017-18 में 32,88,581 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

नोमुरा रिसर्च के पार्टनर और ग्रुप हेड (बिजनेस परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट कंसल्टिंग-ऑटो) असीम शर्मा के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण ऑटो इंडस्ट्री पर जो नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उससे वह अगले वित्त वर्ष 2021-22 में उबर जाएगी और उसमें मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिलेगा. पर्सनल वेहिकल्स के मामले में उनका मानना है कि 2018-19 जैसी बढ़ोतरी अब वित्त वर्ष 2022-23 में ही देखने को मिल सकता है जबकि दोपहिए के मामले में उससे भी एक साल बाद यानी 2023-24 में ग्रोथ रहेगी. शर्मा के मुताबिक ऐसा न सिर्फ कीमतों में उछाल के कारण है, बल्कि नए रेगुलेशंस का भी प्रभाव पड़ेगा. वित्त वर्ष 2018-19 में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 4.86 फीसदी का उछाल आया था. 2018-19 में 2,11,81,390 दोपहिया गाड़ियों की बिक्री हुई थी जबकि 2017-18 में 2,02,00,117 गाड़ियों की बिक्री हुई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related