Site icon Buziness Bytes Hindi

Business Single Window System: नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से योजना ‘कारोबारी सुगमता’

single window

नई दिल्ली। बिजनेस को शुरू करने के लिए हर राज्य में अपने अलग-अलग नियम कानून थे। जिन नियमों में फ़स कर कोई भी व्यक्ति अपने आईडिया को शुरू करने से पहले ही ख़त्म कर देता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने एक महत्‍वाकांक्षी योजना ‘कारोबारी सुगमता’ की शुरुआत कर दी है। इसके आने से नेशनल सिंगल विंडो सिस्‍टम (National Single Window System) सभी राज्‍यों के साथ काम करना शुरू करेगा। जिसके बाद व्यापारी को आसानी से अपना काम शुरू करने में मदद मिलेगी।

ये है सिंगल विंडो सिस्टम

देश में सरकार ने सिंगल विंडो सिस्‍टम की शुरुआत कारोबारी सुगमता (Ease of doing Business) बढ़ाने के लिए शुरू की है। इसके बाद देश में कहीं भी अपना बिजनेस शुरू करने के लिए अब केंद्र और राज्‍य सरकारों की ओर से सभी मंजूरियां एक ही जगह से मिलने की सुविधा होगी।

1 साल में आए 50 हजार आवेदन

उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्‍यापार विभाग (Department of Industry Promotion and Internal Trade) का कहना है कि साल के अंत तक सभी राज्‍य इस सिस्‍टम से जुड़ जाएंगे। DPIIT का कहना है कि नेशनल सिंगल विंडो सिस्‍टम (National Single Window System) एक ऐसा वन स्‍टॉप डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है। जहां कोई बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी केंद्र और राज्‍यों की सभी मंजूरियों को लिया जा सकेगा। अभी तक कुल 50 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इसमें से 20,764 को मंजूरी दी गई है।

15 राज्‍य शामिल

अभी तक इस सिस्‍टम में 15 राज्‍य शामिल हुए हैं। गोवा, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब और नगालैंड ने सिंगल विंडो सिस्‍टम को मंजूरी दे दी है। इस सिस्‍टम का हिस्‍सा जम्‍मू-कश्‍मीर भी बन चुका है, जबकि हरियाणा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार भी इस महीने सिस्‍टम से जुड़ जाएंगे।

Exit mobile version