Site icon Buziness Bytes Hindi

Ratan Tata: व्यापार जगत के दिग्गज Ratan Tata को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ratan tata

नई दिल्ली। विश्व व्यापार जगत के दिग्गज रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने ट्वीट कर दिग्गज रतन टाटा के सम्मानित करने की जानकारी दी है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने ट्विटर पर रतन टाटा के सम्मानित करने की पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को ‘व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज’ बताया है। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को ‘व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज’ बताया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

ओ फैरेल ने ट्वीट किया, “रतन टाटा न केवल भारत में व्यापार, उद्योग और परोपकार के दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के प्रति रतन टाटा की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एओ) सम्मान प्रदान करते हुए खुशी हो रही है।”

Exit mobile version