Site icon Buziness Bytes Hindi

बंजी जम्पिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये रहे एडवेंचर डेस्टिनेशन्स


बंजी जम्पिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये रहे एडवेंचर डेस्टिनेशन्स

घूमने-फिरने के शौकीन ज्यादातर लोगों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी बहुत शौक होता है। इन एडवेंचर स्पोर्ट्स में बंजी जम्पिंग का नाम भी लिस्ट में सबसे ऊपर होता है, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशन्स, जहां आप बंजी जम्पिंग का मजा ले सकते हैं। 

ऋषिकेश 

Image Source: Google

ऋषिकेश के मोहन चट्टी में बंजी जम्पिंग स्पॉट है। इस जगह पर बंजी जम्पिंग के लिए कई प्लेटफार्म है, जो सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। बंजी जम्पिंग का किराया 3550 रूपए के आसपास है लेकिन लॉकडाउन के बाद किराए की दरों में बदलाव आ सकता है। 

जगदलपुर 

Image Source: Google

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित बंजी जम्पिंग एडवेंचर के दीवानों के लिए एक अच्छी डेस्टिनेशन है। इसका खर्चा ज्यादा नहीं है। इसके लिए आपको केवल 300 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे।

गोवा


अगर आप बंजी जम्पिंग के शौकीन हैं, तो आपको ग्रेविटी जोन में एक बार जम्पिंग का मजा जरूर लें। आप यहां 25 मीटर चोटी से जंप कर सकते हैं। इसका किराया महज 500 रूपए से शुरू है।

लोनावला 

Image Source: Google

पुणे के बाहरी इलाके में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन, लोनावाला भारत में बंजी जम्पिंग के लिए मशहूर जगह है। लोनावाला भारत के सबसे अच्छे और सुरक्षित बंजी जम्पिंग स्पॉट में से एक है।  किराया 1500 से 2000 से शुरू है। 

Exit mobile version