Site icon Buziness Bytes Hindi

शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह


शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने खुद शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
जसप्रीत बुमराह ने संजना के साथ शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, प्यार, जो आपको इसके लायक समझे और आपको दिशा दे। हमने एक नए सफर की शुरुआत साथ में की है। आज हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है और हम इस खबर को आपके साथ साझा करके खुशी महसूस कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और बीसीसीआई से लेकर क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम लोगों नव दंपति को बधाई दे रहे हैं।

बधाइयों का ताँता
बुमराह और संजना को बीसीसीआई ने ट्वीट करके शादी की बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, इस नए खूबसूरत नए सफर की शुरुआत की बधाई, आप दोनों को जीवनभर की खुशियां मिलें। वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा, आप दोनों को इस नई पारी के लिए जीवनभर की खुशियां और प्यार। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी जसप्रीत और संजना को शादी की बधाई दी है। हार्दिक पांड्या ने दोनों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन आप दोनों को वैवाहिक जीवन की बधाई।

Exit mobile version