Site icon Buziness Bytes Hindi

बुमराह ने पूरा किया आईपीएल में शतक


बुमराह ने पूरा किया आईपीएल में शतक

शारजाह: आईपीएल 2020 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इस मैच के साथ जसप्रीत बुमराह के 100 आईपीएल विकेट भी पूरे हो चुके हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप और देवदत्त पड्डिकल ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। फिलिप 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद पड्डिकल ने मोर्चा संभाला और 45 गेंदों में 13 बाउंड्री की मदद से 74 रन की पारी खेली, लेकिन इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी 20 रन तक नहीं पहुंच सका और एक वक्त विशाल स्कोर की ओर नजर आ रही आरसीबी निर्धारित ओवरों में सिर्फ 164 रन ही बना सकी। विपक्षी टीम की ओर से बुमराह ने 3, जबकि बोल्ट, चाहर और पोलार्ड ने 1-1 शिकार किए।

Exit mobile version