ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 626 उम्मीदवारों की जीत का दावा

उत्तराखंडब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 626 उम्मीदवारों की जीत...

Date:


ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 626 उम्मीदवारों की जीत का दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. सभी 825 सीटों के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी+ के 626 उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया, जबकि समाजवादी पार्टी+ के 98, कांग्रेस के 5 और अन्य 96 उम्मीदवार जीते हैं.

ब्लॉक प्रमुख की चुनावी जंग में बीजेपी और एसपी में हुआ कांटे का मुकाबला. दोनों दलों ने 3-3 सीटें जीतीं. गाजीपुर में 16 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती. चार सीटों पर एसपी ने जीत दर्ज की. एक ब्लॉक प्रमुख सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता.

समाजवादी पार्टी के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंधमारी कर दी है. ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर कब्जा जमाया तो 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे. जबकि समाजवादी पार्टी का अपने ही गढ़ में सूपड़ा साफ हो गया.

फिरोजाबाद जिले में 9 ब्लॉक हैं, जिसमें 3 ब्लॉक एटा, टूंडला और नारखी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, लेकिन आज 6 ब्लॉक में हुए मतदान में 4 ब्लॉक प्रमुख के पद भाजपा की झोली में आ गए. दो पर निर्दलीय विजयी हुए हैं जबकि समाजवादी पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है.

फिरोजाबाद ब्लॉक में डॉक्टर लक्ष्मी नारायण यादव को 59 वोट मिले और जीत हासिल की. जबकि इनके प्रतिद्वंदी इंद्रपाल सिंह गुर्जर (सपा) को 49 वोट मिले. जसराना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की लड़ाई भाजपा के स्थानीय नेताओं की नाक का सवाल बन गया.

शिकोहाबाद ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की कुमारी प्रिया यादव को 51 वोट मिले और समाजवादी पार्टी समर्थित रूबी यादव को 37 वोट मिले. इस तरह से प्रिया यादव विजयी रहीं. आराव ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी कमलेश राजपूत जीत गए. इसी तरह मदनपुर ब्लॉक से निर्दलीय पुष्पा देवी पत्नी नरेश चंद को 62 वोट मिले और विजयी रहीं. निर्दलीय सरला देवी पत्नी समर सिंह को 20 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं.

हालांकि फिरोजाबाद में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव ने आरोप लगाया है कि उनके मतदाताओं को कई जगह वोट डालने नहीं दिए गए. इसको लेकर सपा के जिलाध्यक्ष ने धरना भी दिया लेकिन पुलिस प्रशासन ने समझा कर मामले को शांत किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...