भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी तेज़ी का माहौल रहा. जबरदस्त उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी दिन का अंत सुखद नोट में हुआ. सेंसेक्स 226.85 अंकों की बढ़त के साथ 76,759.81 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 86.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,249.50 अंकों पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में Bharti Airtel के शेयर सबसे ज्यादा 2.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि Tata Motors के शेयर सबसे ज्यादा 7.37 फीसदी की गिरावट के साथ 700 रुपये के भाव से नीचे बंद हुए।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध अन्य कंपनियों में Power Grid के शेयर 2.59%, Bajaj Finance 2.36%, Nestle India 2.15%, Hindustan Uniliver 1.63%, Asian Paints 1.57%, Mahindra and Mahindra 1.53%, Reliance Industries 1.44%, Indusind Bank 1.22%, Hdfc Bank 0.89%, ITC 0.74%, NTPC 0.59%, ICICI bank 0.53%, Bhartiy State Bank 0.46%, Tata Steel 0.27%, Axis bank 0.25%, Maruti Suzuki 0.20% और TCS के शेयर 0.04% चढ़े।
कल 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज एक बार फिर ITC Hotels के शेयर 4.98 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा Bajaj Finserv 2.12 फीसदी, Adani Ports 1.86 फीसदी, Tech Mahindra 1.79 फीसदी, Zomato1.66 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 1.01 फीसदी, Larsen and Tubro 0.85 फीसदी, Infosys 0.58 फीसदी, Ultratech Cement 0.20 फीसदी, Titan 0.14 फीसदी और Sun Phrma के शेयर 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
