Site icon Buziness Bytes Hindi

बाबा के साथ चले जायेंगे बुल और बुलडोजरः अखिलेश


बाबा के साथ चले जायेंगे बुल और बुलडोजरः अखिलेश

कानपुर। लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया। प्रदेश में संविधान की धज्जियां उड़ाने की तैयारी है। प्रदेश के सीएम बुलडोजर लेकर घुम रहे हैं और राज्य की सड़कों पर बुल घुम रहे हैं। लेकिन 2022 में चुनाव के बाद प्रदेश से बाबा के साथ बुल और बुलडोजर भी चले जायेंगे।

Read also: यूपी में बाढ़ और बीमारी में फंसे लोग भगवान भरोसे : अखिलेश यादव

आज कानपुर से विजय रथ यात्रा का शंखनाद कर यूपी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरूआत करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 5 घंटे में 4 विधानसभाओं को कवर करने वाले अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कानपुर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह औघौगिक जिला देश की अर्थवयवस्था को मजबूत करने की सामथ्र्य रखता है। 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद कानपुर में कारखाने खोले जायेंगे जिससे व्यापार बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विजय यात्रा को मतलब सिर्फ पार्टी की विजय नहीं है। इस यात्रा से प्रदेश के हमारे किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, पिछड़े भाइयों, दलित भाइयों, अल्पसंख्यक भाइयों की भी विजय होगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां व्यापारी को पीट-पीट कर मार दिया जाता है, पुलिस फरार हो जाती है। देश में यूपी की कानून व्यवस्था सबसे अधिक खराब है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में होती हैं। उन्होंने कहा कि गंगा मईया का आशीर्वाद लेने वालों ने मां गंगा को साफ-सुधरा करने का भरोसा दिलाया था। इतने सालों में मां गंगा साफ हो पायीं क्या? हमें तो भाजपा से उम्मीद नहीं है।

Read also: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 मे सरकार बनाने का भरा दम

किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वालों ने महंगाई दोगुनी कर दी। पेट्रोल-डीजल, सरसों का तेल, कीटनाशक, गैस सिलेंडर महंगे हो गये और सरकार सब कुछ अच्छा होने का दावा करती है। इस मुनाफाखोरी से किसको फायदा हो रहा है, जनता सब जानती है।

Exit mobile version