Site icon Buziness Bytes Hindi

Baba’s Bulldozer Against Illegal Parking: अतिक्रमण के खिलाफ गढ़ रोड पर गरजा बुलडोजर, होटल की अवैध पार्किग ध्वस्त

मेरठ। मेरठ में इन दिनों नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध पार्किग के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। निगम ने आज मंगलवार को गढ़ रोड पर अभियान चलाया। पुलिस और निगम के सुरक्षाकर्मियों के बीच चले इस अभियान में जगह-जगह अतिक्रमण और अवैध पार्किग के खिलाफ बाबा का बुलडोजर गरजा। जहां पर भी अवैध पार्किग और अतिक्रमण दिखा वहीं पर निगम अधिकारियों ने उसको गिरवा दिया। हालांकि अभियान से पहले निगम ने महानगर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने की चेतावनी जारी की थी।

Read Also :Gyanvapi Masjid News: जुमे की नमाज में मांगी ज्ञानवापी के सलामती की दुआ

बता दें कि इस समय महानगर में अवैध पार्किग और अतिक्रमण के खिलाफ निगम,आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं। गढ़ रोड पर सोमवार को अभियान की शुरूआत की गई। पूरे दिन टीम ने अभियान चलाया और अवैध पार्किग में खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए। इसके बाद आज मंगलवार को भी यह अभियान चला। जिसमें हापुड़ अड्डे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण के साथ अवैध पार्किंग के चालान काटे। अवैध पार्किग में खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान नई सड़क पर होटल हार्मोनी इन के बाहर बने अवैध पार्किग और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 

Read also : बदल गया सोतीगंज का चोर बजार,अब दिखती हैं खाने और कपड़ों की दुकाने

प्रवर्तन दल नगर निगम के नेतृत्व में चले इस अभियान में सड़क पटरी पर बैठे दुकानदारों के सामान जब्त कर उनको चेतावनी दी गई। प्रवर्तन दल प्रभारी शक्ति सिंह मलिक ने बताया कि अवैध पार्किग और अतिक्रमण को बुलडोजर  चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है। गढ़ रोड के बाद संयुक्त टीम बनाकर बेगमपुल से दिल्ली रोड पर अवैध पार्किग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।

Exit mobile version