Site icon Buziness Bytes Hindi

बुलंदशहर: तिहरे हत्याकांड से मची सनसनी, आरोपी फरार


बुलंदशहर: तिहरे हत्याकांड से मची सनसनी, आरोपी फरार

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में बुधवार को तिहरा हत्याकांड सामने आने पर सनसनी फैली गयी। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बेटियों की सिर पर हथौड़ी मार-मारकर हत्या कर दी और तीसरी बेटी को अधमरा कर दिया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

हथौड़ी मार मारकर की हत्या
इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के मजरा आंबेडकरनगर की है। 60 वर्षीय सईद एक सिरफिरा किस्म का व्यक्ति है वह बेलदारी का काम करता है। मंगलवार की रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे, उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना (15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थीं। सईद की पत्नी और उसकी बेटियां खेतों में मजदूरी करती थीं। वह उनके चरित्र पर शक करता था। मंगलवार की रात सईद ने पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए।

ज़िन्दगी मौत की लड़ाई लड़ रही है तीसरी बेटी
इसमें पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई, जबकि सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेजा. साथ ही सुल्ताना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Exit mobile version