Site icon Buziness Bytes Hindi

बुलंदशहर: मतदान के मतगणना की तैयारियां भी पूरी, रहेगी ये चाक चौबंद व्यवस्था


बुलंदशहर: मतदान के मतगणना की तैयारियां भी पूरी, रहेगी ये चाक चौबंद व्यवस्था

बुलंदशहर। मतदान के बाद अब जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई मंडी परिसर में मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी। सबसे पहले बैलेट और पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके बार ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी।

Read More : बसपा ने पूर्वांचल की 47 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, हॉट सीट पर दिग्गजों का बिगाड़ा समीकरण
गौरतलब है कि 10 फरवरी को पहले चरण में जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। अब 10 मार्च को मतगणना होगी। जिले में 26.24 लाख मतदाताओं में से 17.14 लाख मतदाताओं ने यानि 65.28 प्रतिशत ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतदान पूरा होने के बाद नई मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित कड़े पहरे में रखा गया है। 10 मार्च को मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन सोमवार से तैयारी शुरू करेगा। सबसे पहले पोस्टल बैलट से पड़े 4553 और घर से डाले गए 1920 मतों की गणना की जाएगी और इसके बाद ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो हॉल में कुल 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। सबसे पहले शिकारपुर और डिबाई सीट पर 29 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि सबसे अधिक समय सिकंदराबाद सीट पर लगेगा क्योंकि यहां 34 राउंड में मतगणना होनी है।

Read More : हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन,थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी।

डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन

Exit mobile version